Delhi में महिलाओं की सुरक्षा के लिए आएगा ‘Safe Delhi App’, एक क्लिक पर मिलेगी पुलिस की मदद
Delhi: दिल्ली सरकार महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों की सुरक्षा के लिए जल्द ही ‘Safe Delhi App’ लॉन्च करने जा रही है। इस ऐप का मकसद मुसीबत के समय पुलिस की मदद पहुँचाने में लगने वाले समय को कम करना है। इस सिस्टम
Delhi: दिल्ली सरकार महिलाओं, बुजुर्गों और छात्रों की सुरक्षा के लिए जल्द ही ‘Safe Delhi App’ लॉन्च करने जा रही है। इस ऐप का मकसद मुसीबत के समय पुलिस की मदद पहुँचाने में लगने वाले समय को कम करना है। इस सिस्टम से आपात स्थिति में महिलाएं सिर्फ एक क्लिक के जरिए पुलिस तक अपनी जानकारी भेज सकेंगी।
इस ऐप का पायलट प्रोजेक्ट दिल्ली पुलिस के सेंट्रल जिले में पूरा हो चुका है और इसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है। अब इसे पूरे शहर में लागू करने का प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखा जा सकता है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भी इस ऐप के ट्रायल वर्जन के बारे में जानकारी दी गई है।
यह ऐप काफी आधुनिक तरीके से काम करेगा। यह एक सेकंड से भी कम समय में पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) तक अलर्ट पहुँचा देगा। इसमें जीपीएस ट्रैकिंग के साथ-साथ लाइव ऑडियो और वीडियो स्ट्रीमिंग की सुविधा होगी, जिससे पुलिस को मौके की सही स्थिति पता चल सकेगी। सबसे खास बात यह है कि यह ऐप वॉयस कमांड से भी काम करेगा, यानी पीड़ित को फोन चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, वह सिर्फ आवाज से इसे सक्रिय कर सकेगा।
सुरक्षा के लिए यह ऐप परिवार के सदस्यों या भरोसेमंद लोगों को SMS और WhatsApp के जरिए भी सूचना भेजेगा। अधिकारियों के मुताबिक, यह ऐप उन महिलाओं के लिए बहुत मददगार होगा जो देर रात ऑफिस से घर लौटती हैं या कॉलेज कैंपस में अकेली रहने वाली छात्राएं और घर में अकेले रहने वाले बुजुर्गों के लिए उपयोगी होगा। लाइव वीडियो और ऑडियो मिलने से पुलिस को अपराधियों की पहचान करने में आसानी होगी।
दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े चिंताजनक रहे हैं। NCRB के मुताबिक, 2024 में दिल्ली में दुष्कर्म के 1,058 मामले दर्ज हुए, जो अन्य महानगरों से ज्यादा थे। हालांकि दिल्ली पुलिस ने पहले भी ‘हिम्मत प्लस’ ऐप और पिंक पुलिस बूथ जैसी सुविधाएं शुरू की थीं, लेकिन नए ऐप से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।