Delhi में यमुना पर बनेंगे दो नए पुल, जाम से मिलेगी राहत, कनेक्टिविटी होगी बेहतर

Delhi: राजधानी दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए सरकार एक बड़ा प्लान तैयार कर रही है। दिल्ली सरकार यमुना नदी पर दो नए पुल बनाने जा रही है। इससे उत्तर और दक्षिण दिल्ली के बीच आना-जाना आसान होगा और लोगो

Delhi: राजधानी दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए सरकार एक बड़ा प्लान तैयार कर रही है। दिल्ली सरकार यमुना नदी पर दो नए पुल बनाने जा रही है। इससे उत्तर और दक्षिण दिल्ली के बीच आना-जाना आसान होगा और लोगों को घंटों लगने वाले ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा।

PWD मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने 18 जून, 2026 को बताया कि सरकार ने एलिवेटेड रिंग रोड परियोजना के पहले चरण को मंजूरी दे दी है। इसी प्रोजेक्ट के तहत यमुना पर दो नए पुल बनाए जाएंगे। फिलहाल आजादपुर से आश्रम तक के इलाके के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का काम शुरू हो गया है। इस रिपोर्ट को आगे की मंजूरी के लिए UTTIPEC को भेजा जाएगा।

इन पुलों की लोकेशन इस तरह रखी गई है कि शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों को राहत मिले। एक पुल मजनू का टीला-सलीमगढ़ किले के पास चंदगीराम अखाड़े के करीब बनेगा। इससे उत्तर-पूर्वी दिल्ली, ITO और मयूर विहार जाने वालों का रास्ता आसान होगा। दूसरा पुल पुराने लोहे के पुल के पास बनाया जाएगा ताकि वहां के ट्रैफिक का बोझ कम हो सके।

यह पूरा प्रोजेक्ट मौजूदा 55 किलोमीटर लंबी रिंग रोड के ऊपर एक एलिवेटेड कॉरिडोर के रूप में बनेगा। इस पूरे काम को छह अलग-अलग पैकेज में पूरा किया जाएगा, जिनमें से पहले तीन को मंजूरी मिल चुकी है। पहले चरण में करीब 25 किलोमीटर का हिस्सा कवर होगा। इस पूरी परियोजना पर लगभग 12,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिससे दिल्ली वालों को सिग्नल-फ्री सड़कें मिल सकेंगी।