Delhi में अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र के लिए अब थर्ड-पार्टी ऑडिटर करेंगे काम, जानिए कितनी लगेगी फीस

Delhi: दिल्ली सरकार ने इमारतों और अलग-अलग परिसरों के मालिकों के लिए अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र (Fire Safety Certificate) लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने की तैयारी की है। अब इसके लिए ‘थर्ड-पार्टी’ ऑडिटर के पंजीक

Delhi: दिल्ली सरकार ने इमारतों और अलग-अलग परिसरों के मालिकों के लिए अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र (Fire Safety Certificate) लेने की प्रक्रिया को आसान बनाने की तैयारी की है। अब इसके लिए ‘थर्ड-पार्टी’ ऑडिटर के पंजीकरण का काम शुरू कर दिया गया है, जिससे प्रमाणपत्र जारी करने के काम में तेजी आएगी।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) द्वारा शुरू की गई इस नई व्यवस्था के तहत अब बाहरी ऑडिटर इमारतों की जांच कर सकेंगे। सरकार ने इस प्रक्रिया के लिए शुल्क भी तय कर दिया है। इमारतों और परिसरों के मालिकों या वहां रहने वाले कब्जेदारों को अब 10,000 रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक का शुल्क देना होगा, जो इमारत के आकार और जरूरत के हिसाब से अलग-अलग होगा।

इस कदम से उन लोगों को राहत मिलेगी जिन्हें अग्नि सुरक्षा प्रमाणपत्र के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब पंजीकृत थर्ड-पार्टी ऑडिटर इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे और निर्धारित शुल्क के बाद प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे।