Delhi में झुग्गीवासियों को तोहफा, 1 जनवरी 2025 तक बनी बस्तियों को मिलेंगे पक्के मकान

Delhi: दिल्ली सरकार ने शहर की झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लाखों गरीब परिवारों के लिए एक बड़ी योजना शुरू की है। नई पुनर्वास नीति के तहत अब उन सभी लोगों को पक्के मकान दिए जाएंगे जो 1 जनवरी 2025 तक बनी बस्तियों में रह रहे

Delhi: दिल्ली सरकार ने शहर की झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लाखों गरीब परिवारों के लिए एक बड़ी योजना शुरू की है। नई पुनर्वास नीति के तहत अब उन सभी लोगों को पक्के मकान दिए जाएंगे जो 1 जनवरी 2025 तक बनी बस्तियों में रह रहे हैं। इस फैसले से करीब 1500 से ज्यादा झुग्गियों में रहने वाले लगभग 4 लाख परिवारों के सिर पर अपनी छत होगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (DUSIB) की 36वीं बैठक में इस फैसले की घोषणा की। पहले इस योजना के लिए पात्रता की तारीख 2015 थी, जिसे अब बढ़ाकर 2025 कर दिया गया है। इस पूरी योजना को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद अंतिम रूप दिया गया। गृह मंत्री ने DDA और DUSIB को निर्देश दिए हैं कि वे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के जरिए जल्द से जल्द काम शुरू करें।

सरकार की योजना है कि हर महीने कम से कम पांच नए पुनर्वास प्रोजेक्ट्स के लिए टेंडर जारी किए जाएं। पहले चरण में पांच मुख्य इलाकों को चुना गया है, जहाँ काम सबसे पहले शुरू होगा। इनमें मयूर विहार, सीलमपुर, सुल्तानपुरी, लाजपत नगर और पीतमपुरा के क्लस्टर शामिल हैं।

प्रमुख विवरण जानकारी
नई नीति का नाम दिल्ली स्लम और जेजे क्लस्टर पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन नीति, 2026
पात्रता की अंतिम तिथि 1 जनवरी 2025
लाभार्थी परिवार अनुमानित 4 लाख परिवार
कुल प्रभावित बस्तियां 1500 से ज्यादा
सुविधाएं आंगनवाड़ी, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और खेल के मैदान
मॉडल PPP (Public-Private Partnership)

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण के विजन के अनुरूप है और इससे ‘जहां झुग्गी, वहीं मकान’ का सपना पूरा होगा। नई कॉलोनियों में सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि बच्चों के लिए स्कूल और इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र जैसी बुनियादी सुविधाएं भी दी जाएंगी।