Delhi के मालवीय नगर अग्निकांड में जान बचाने वाले रोहित मुखिया को सरकार ने दिए 5 लाख रुपये, इलाज का खर्च भी उठाएगी सरकार

Delhi: मालवीय नगर में हुए दर्दनाक आग हादसे के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार ने सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर सरकार ने रोहित को 5 लाख रुपये

Delhi: मालवीय नगर में हुए दर्दनाक आग हादसे के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाने वाले रोहित मुखिया को दिल्ली सरकार ने सम्मानित किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर सरकार ने रोहित को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है। साथ ही, उनके इलाज के पूरे खर्च को वहन करने का फैसला लिया गया है।

यह पूरा मामला 3 जून 2026 का है जब मालवीय नगर के हौज रानी इलाके में स्थित ‘फ्लोरिश स्टे’ बेड एंड ब्रेकफास्ट में भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 21 लोगों की जान चली गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। उस समय रोहित मुखिया ने साहस दिखाते हुए कई लोगों की जान बचाई थी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रोहित की इस बहादुरी और इंसानियत की तारीफ करते हुए उन्हें एक भावुक पत्र भी लिखा और उनके जल्द ठीक होने की कामना की।

सहायता राशि देने के लिए पश्चिमी दिल्ली जिले के जिलाधिकारी खुद रोहित के घर पहुंचे और उनके परिवार को 5 लाख रुपये का चेक सौंपा। दिल्ली सरकार ने भरोसा दिलाया है कि जब तक रोहित पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते, उनके इलाज पर होने वाला सारा खर्च सरकार देगी।

इस हादसे के बाद प्रशासन अब सख्त कदम उठा रहा है। गृह मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली में G+4 की सीमा से ज्यादा ऊंचाई वाले सभी निर्माणों की जांच होगी। किसी भी अवैध निर्माण या नियमों के उल्लंघन पर बिल्डिंग को तुरंत सील कर दिया जाएगा। इसी कड़ी में दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) ने 8 से 15 जून के बीच 352 कमर्शियल दुकानों और ऑफिसों को सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने पर नोटिस जारी किए हैं।

बता दें कि इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की मदद की घोषणा की थी। वहीं दिल्ली सरकार ने पहले ही मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 5 लाख रुपये देने का ऐलान किया था। इस मामले में होटल मालिक लवकेश बजाज को गिरफ्तार किया जा चुका है।