Delhi के 75 स्कूलों में लगेगा रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, हर स्कूल से साल भर में रिचार्ज होगा 2 लाख लीटर पानी
Delhi: राजधानी दिल्ली में गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बड़ी योजना शुरू की है। ‘Catch the Rain’ अभियान के तहत शहर के 75 CM Shri स्कूलों में आधुनिक रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
Delhi: राजधानी दिल्ली में गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बड़ी योजना शुरू की है। ‘Catch the Rain’ अभियान के तहत शहर के 75 CM Shri स्कूलों में आधुनिक रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। इस पहल से न केवल पानी बचेगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
इस प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए 10 जुलाई 2026 को दिल्ली सचिवालय में एक त्रिपक्षीय समझौता (MoU) साइन किया गया। इसमें दिल्ली सरकार, शिक्षा निदेशालय (DoE), Indraprastha Gas Limited (IGL) और Ehsaas NGO शामिल हैं। IGL इस पूरे काम को अपनी CSR पहल के तहत पूरा करेगी, जबकि Ehsaas NGO निर्माण और संचालन की जिम्मेदारी संभालेगा। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने 2021 में ही ‘Ehsaas’ मॉडल को मंजूरी दे दी थी, जो कम लागत और कम रखरखाव वाला सिस्टम है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इस योजना का लक्ष्य सालाना करीब 50 करोड़ लीटर पानी बचाना है। हर स्कूल में सालाना लगभग दो लाख लीटर पानी ग्राउंडवाटर में रिचार्ज होने की उम्मीद है। ऑडिट में यह बात सामने आई थी कि कई स्कूलों में पहले से सिस्टम थे, लेकिन रखरखाव की कमी और कचरा जमा होने की वजह से वे काम नहीं कर रहे थे। अब इन पुराने सिस्टम को ठीक किया जाएगा और नए रूफटॉप हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे।
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि CM Shri स्कूलों को सिर्फ डिजिटल ही नहीं बल्कि सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स और जीवन विज्ञान के हिसाब से भी बेहतर बनाया जा रहा है। सरकार की योजना है कि इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे दिल्ली के करीब 800 सरकारी स्कूलों और MCD स्कूलों तक फैलाया जाए। इन सिस्टम्स की नियमित देखभाल के लिए एक अलग बजट भी रखा जाएगा।
दिल्ली में 2001 से ही 100 वर्ग मीटर या उससे बड़े प्लॉट पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य है। अब स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों के लिए पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे ताकि वे जल संरक्षण के महत्व को समझ सकें।