Delhi की महिलाओं को मिलेगी हर महीने 2,500 रुपये की मदद, रक्षाबंधन पर लॉन्च हो सकती है लक्ष्मी योजना

Delhi: दिल्ली सरकार राजधानी की महिलाओं के लिए एक बड़ी आर्थिक मदद योजना लाने की तैयारी कर रही है। इस योजना का नाम ‘महिला समृद्धि योजना’ रखा गया है, जिसे आगे चलकर ‘लक्ष्मी योजना’ या ‘दिल्ली लक

Delhi: दिल्ली सरकार राजधानी की महिलाओं के लिए एक बड़ी आर्थिक मदद योजना लाने की तैयारी कर रही है। इस योजना का नाम ‘महिला समृद्धि योजना’ रखा गया है, जिसे आगे चलकर ‘लक्ष्मी योजना’ या ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ के नाम से जाना जा सकता है। उम्मीद है कि इस स्कीम की शुरुआत रक्षाबंधन के मौके पर 28 अगस्त 2026 को होगी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में सरकार ने इस योजना के लिए बजट 2026-27 में 5,110 करोड़ रुपये अलग रखे हैं। इस पहल से दिल्ली की करीब 20 से 22 लाख महिलाओं को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि योजना तभी शुरू की जाएगी जब सारी तैयारियां पूरी हो जाएं, ताकि पात्र महिलाओं को बिना किसी परेशानी के पैसा मिल सके। इस योजना के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपी गई है।

योजना के तहत मिलने वाली राशि और पात्रता की शर्तें इस प्रकार हैं:

विवरण जानकारी
मासिक सहायता राशि 2,500 रुपये (DBT के जरिए)
उम्र सीमा 21 से 60 वर्ष
सालाना पारिवारिक आय 2.5 लाख से 3 लाख रुपये के बीच
अनिवार्य दस्तावेज दिल्ली का आधार कार्ड और आधार लिंक बैंक खाता
प्राथमिकता राशन कार्ड धारक महिलाओं को पहले मौका मिलेगा
पंजीकरण का तरीका पूरी तरह ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से

सरकार ने कुछ श्रेणियों की महिलाओं को इस योजना से बाहर रखा है। सरकारी नौकरी करने वाली महिलाएं, टैक्स भरने वाले लोग, सरकारी पेंशन पाने वाले और जिनके पास चार पहिया वाहन (फोर व्हीलर) है, वे इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। आवेदन के लिए पोर्टल पर आधार नंबर, बैंक डिटेल्स, मोबाइल नंबर, जन्म तिथि, वैवाहिक स्थिति और निवास प्रमाण पत्र के साथ एक स्व-घोषणा पत्र देना होगा।

इस योजना को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल कमेटी बनाई गई है, जिसमें मंत्री परवेश साहिब सिंह, कपिल मिश्रा और आशीष सूद शामिल हैं। चर्चा है कि इस योजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जा सकता है।