Delhi के स्कूली बच्चों के लिए शुरू होगा ‘Heritage Passport’, 23 स्मारकों की सैर करने पर मिलेंगे इनाम

Delhi: दिल्ली सरकार स्कूली बच्चों के लिए एक खास ‘Heritage Passport’ प्रोग्राम शुरू करने जा रही है। इस पहल का मकसद बच्चों को इतिहास की किताबों से बाहर निकालकर शहर की पुरानी इमारतों और संस्कृति से रूबरू कराना ह

Delhi: दिल्ली सरकार स्कूली बच्चों के लिए एक खास ‘Heritage Passport’ प्रोग्राम शुरू करने जा रही है। इस पहल का मकसद बच्चों को इतिहास की किताबों से बाहर निकालकर शहर की पुरानी इमारतों और संस्कृति से रूबरू कराना है। यह प्रोग्राम दिल्ली टूरिज्म और ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (DTTDC) और शिक्षा विभाग मिलकर चलाएंगे।

यह प्रोग्राम 15 अगस्त 2026 के बाद शुरू होगा और छह महीने तक चलेगा। इसमें कक्षा 4 से 6 तक के छात्र हिस्सा ले सकेंगे। बच्चों को एक पासपोर्ट जैसी बुकलेट मिलेगी, जिसमें उनकी फोटो और जानकारी होगी। इस बुकलेट में दिल्ली के 23 प्रमुख स्मारकों और नेशनल म्यूजियम जैसे सांस्कृतिक स्थलों की लिस्ट होगी।

बच्चों को इन सभी 23 जगहों पर जाना होगा और वहां से अपनी बुकलेट में स्टैम्प (मोहर) लगवानी होगी। स्मारकों पर इसके लिए अलग से काउंटर या कर्मचारी तैनात रहेंगे ताकि बच्चों को आसानी हो। जिन बच्चों की बुकलेट में सभी 23 स्टैम्प लग जाएंगे, वे इसे Central Reservation System (CRS) ऑफिस में जमा कर सकेंगे।

विवरण जानकारी
पात्रता कक्षा 4 से 6 के छात्र
कुल स्मारक 23 स्थल
शुरुआत 15 अगस्त 2026 के बाद
अवधि 6 महीने
वितरण स्कूल और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के जरिए
इनाम ड्रॉ के जरिए प्राइज मनी और सम्मान

अधिकारियों ने बताया कि इस तरीके से बच्चे खेल-खेल में इतिहास सीख पाएंगे और उन पर इसका गहरा असर पड़ेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2026-27 के बजट में पर्यटन विभाग के लिए 412 करोड़ रुपये और कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग के लिए 173 करोड़ रुपये का बजट रखा है। गौरतलब है कि इस उम्र के बच्चों के लिए ज्यादातर स्मारकों में एंट्री फ्री है।