Delhi में NEET UG 2026 की परीक्षा देने वाले छात्रों को तोहफा, DTC बसों में सफर रहेगा मुफ्त
Delhi: दिल्ली सरकार ने NEET UG 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को बड़ी राहत दी है। रविवार, 21 जून को परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थी दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।
Delhi: दिल्ली सरकार ने NEET UG 2026 की दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों को बड़ी राहत दी है। रविवार, 21 जून को परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थी दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) की बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस सुविधा का ऐलान किया है ताकि छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुँचने में कोई परेशानी न हो।
यह फैसला उन छात्रों की मदद के लिए लिया गया है जिन्हें पेपर लीक के आरोपों के कारण पहले की परीक्षा रद्द होने के बाद अब फिर से एग्जाम देना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने X (ट्विटर) पर जानकारी दी कि सरकार चाहती है कि इस महत्वपूर्ण दिन पर किसी भी छात्र को आर्थिक या आने-जाने की समस्या का सामना न करना पड़े। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए छात्रों को बस कंडक्टर को अपना वैध NEET UG 2026 एडमिट कार्ड दिखाना होगा।
सिर्फ मुफ्त बस सेवा ही नहीं, दिल्ली सरकार ने छात्रों के साथ आने वाले माता-पिता और अभिभावकों के लिए भी खास इंतजाम किए हैं। शहर के सभी 97 परीक्षा केंद्रों के बाहर कूलिंग जोन बनाए जाएंगे। इन जोन में गर्मी से बचने के लिए छायादार बैठने की जगह, पीने का पानी, ORS घोल, शिकंजी, ठंडी चाय और बेसिक मेडिकल किट उपलब्ध रहेगी। इन सभी कदमों का मकसद छात्रों और उनके परिवारों के लिए एक तनावमुक्त माहौल तैयार करना है।