Delhi में वर्क फ्रॉम होम खत्म, सरकारी दफ्तरों का समय बदला; अब सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगा काम
Delhi: राजधानी दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। दिल्ली सरकार ने वर्क फ्रॉम होम (WFH) की व्यवस्था को तुरंत प्रभाव से खत्म कर दिया है। अब सभी कर्मचारियों को वापस दफ्तर आकर काम करना होगा और कार्यालय
Delhi: राजधानी दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। दिल्ली सरकार ने वर्क फ्रॉम होम (WFH) की व्यवस्था को तुरंत प्रभाव से खत्म कर दिया है। अब सभी कर्मचारियों को वापस दफ्तर आकर काम करना होगा और कार्यालयों के समय में भी बदलाव किया गया है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में 4 जुलाई 2026 को यह फैसला लिया गया। सरकार ने बुधवार और शनिवार को मिलने वाली दो दिन की वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी को पूरी तरह रद्द कर दिया है। अब GNCTD के सभी सरकारी दफ्तर सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे। हालांकि, दिल्ली नगर निगम (MCD) के दफ्तरों के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है, वहां पहले की तरह सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक काम होगा।
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने बताया कि यह फैसला पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने और तेल की सप्लाई बेहतर होने के बाद लिया गया है। आपको बता दें कि मई 2026 में प्रदूषण कम करने, ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने और ईंधन बचाने के लिए वर्क फ्रॉम होम और अलग-अलग समय लागू किए गए थे। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन संरक्षण की अपील के बाद उठाए गए थे।
इस नए आदेश के साथ ही सरकार ने पुराने कई मितव्ययिता उपायों को भी हटा लिया है। अब अधिकारियों के पेट्रोल भत्ते में की गई 20% की कटौती, मेट्रो मंडे पहल और सरकारी गाड़ियों की खरीद पर लगी छह महीने की रोक खत्म कर दी गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का मानना है कि इससे प्रशासनिक काम में बेहतर तालमेल होगा और सभी विभाग पूरी क्षमता से काम कर पाएंगे। साथ ही, दिल्ली सरकार निजी कंपनियों को भी सलाह देगी कि वे संभव हो तो अपने कर्मचारियों को हफ्ते में दो दिन घर से काम करने की सुविधा दें।