Delhi के धीरपुर में बनेगा Dr. B.R. Ambedkar University का नया कैंपस, 1,668 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी

Delhi: राजधानी के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा की राह अब और आसान होगी। दिल्ली सरकार ने धीरपुर में डॉ. बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय (AUD) के एक अत्याधुनिक नए कैंपस के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 1,668 कर

Delhi: राजधानी के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा की राह अब और आसान होगी। दिल्ली सरकार ने धीरपुर में डॉ. बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय (AUD) के एक अत्याधुनिक नए कैंपस के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 1,668 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे दिल्ली में पढ़ाई का माहौल और बेहतर होगा।

मुख्यमंत्री Rekha Gupta की अध्यक्षता में हुई Expenditure Finance Committee (EFC) की बैठक में इस प्रोजेक्ट पर मुहर लगी। इस मौके पर PWD मंत्री Pravesh Sahib Singh और शिक्षा मंत्री Ashish Sood भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक इमारत बनाना नहीं है, बल्कि दिल्ली के युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का एक मिशन है।

यह नया कैंपस करीब 20 हेक्टेयर (50 एकड़) जमीन पर फैला होगा। पहले चरण में यहाँ 5,400 विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय सुविधाएँ मिलेंगी और आगे चलकर यह क्षमता बढ़ाकर 8,000 छात्रों तक ले जाई जाएगी। कैंपस को पर्यावरण के अनुकूल बनाया जाएगा, जिसमें सोलर एनर्जी, जियोथर्मल एनर्जी और रेनवाटर हार्वेस्टिंग जैसे सिस्टम लगाए जाएंगे। इसे GRIHA 5-स्टार रेटिंग के हिसाब से विकसित किया जाएगा।

कैंपस में छात्रों के लिए कई आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी:

  • आधुनिक शैक्षणिक ब्लॉक और एक बड़ा केंद्रीय पुस्तकालय
  • 840 छात्रों के रहने के लिए हॉस्टल
  • 2,500 सीटों वाला एक भव्य सभागार (Auditorium)
  • खेल-कूद के लिए आधुनिक सुविधाएँ

अब Public Works Department (PWD) इस प्रोजेक्ट का काम शुरू करेगा। निर्माण कार्य शुरू करने से पहले Delhi Urban Art Commission (DUAC) और Delhi Fire Service से जरूरी मंजूरियां ली जाएंगी। सरकार का लक्ष्य है कि दिल्ली देश के एक प्रमुख ज्ञान और शिक्षा केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत करे।