Delhi में महिला और अल्पसंख्यक आयोग को मिले नए प्रमुख, हाईकोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली सरकार ने की नियुक्तियां

Delhi: दिल्ली सरकार ने रविवार 26 जुलाई 2026 को दिल्ली महिला आयोग (DCW) और दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग (DMC) के खाली पदों को भरने का फैसला किया है। इन दोनों आयोगों में नए अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की गई है। यह कदम दिल्ली

Delhi: दिल्ली सरकार ने रविवार 26 जुलाई 2026 को दिल्ली महिला आयोग (DCW) और दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग (DMC) के खाली पदों को भरने का फैसला किया है। इन दोनों आयोगों में नए अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की गई है। यह कदम दिल्ली हाईकोर्ट की उस फटकार के बाद उठाया गया है जिसमें कोर्ट ने महिला आयोग में लंबे समय से खाली पदों को लेकर सरकार से जवाब मांगा था।

दिल्ली महिला आयोग की नई अध्यक्ष लता गुप्ता बनी हैं। उनके साथ श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरक्षिका शर्मा झा और रेणु भल्ला को सदस्य नियुक्त किया गया है। बता दें कि महिला आयोग के अध्यक्ष का पद करीब ढाई साल से खाली पड़ा था। इससे पहले स्वाति मालीवाल इस पद पर थीं, जिन्होंने जनवरी 2024 में राज्यसभा जाने के लिए इस्तीफा दे दिया था।

वहीं दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग की कमान अब निर्मल जैन के हाथों में होगी, जिन्हें नया अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ कुलदीप सिंह और मोहम्मद हारून को सदस्य के तौर पर नियुक्त किया गया है। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के पद अगस्त 2023 से खाली थे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इन सभी नियुक्तियों को मंजूरी देते हुए नए सदस्यों को बधाई दी है। दिल्ली सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों से समाज के सभी वर्गों के अधिकारों और सम्मान को मजबूती मिलेगी। सरकार को उम्मीद है कि नए अध्यक्ष और सदस्य महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा और सशक्तिकरण के लिए बेहतर काम करेंगे, जिससे दिल्ली के लोगों को न्याय और सहायता तेजी से मिल सकेगी।

इन नियुक्तियों की पृष्ठभूमि में कोर्ट का सख्त रुख भी था। आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह की एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने इस साल की शुरुआत में सरकार से पूछा था कि आखिर महिला आयोग में पद खाली क्यों हैं और उन्हें भरा क्यों नहीं जा रहा है।