Delhi : दिल्ली की झुलसाने वाली गर्मी अब सिर्फ एक शहर की समस्या नहीं रही, बल्कि इस पर अब वैश्विक स्तर पर चर्चा होगी। आने वाले समय में भीषण गर्मी और उससे बचने के टिकाऊ तरीकों पर बात करने के लिए ‘ग्लोबल हीट एंड कूलिंग
Delhi : दिल्ली की झुलसाने वाली गर्मी अब सिर्फ एक शहर की समस्या नहीं रही, बल्कि इस पर अब वैश्विक स्तर पर चर्चा होगी। आने वाले समय में भीषण गर्मी और उससे बचने के टिकाऊ तरीकों पर बात करने के लिए ‘ग्लोबल हीट एंड कूलिंग फोरम (GHCF) 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में दुनिया भर के वैज्ञानिक, सरकारी अधिकारी और उद्योग जगत के बड़े लोग एक साथ बैठेंगे।
कब और कहां होगा यह आयोजन?
यह दो दिवसीय कार्यक्रम 20 और 21 अप्रैल, 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होगा। इस फोरम का मुख्य मकसद ऐसी तकनीकों और समाधानों को खोजना है जिससे गर्मी के असर को कम किया जा सके और कूलिंग के ऐसे तरीके अपनाए जाएं जो पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाएं। इसमें एशिया और अफ्रीका से 300 से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है।
फोरम में किन मुख्य मुद्दों पर होगी चर्चा?
इस आयोजन में आम लोगों, खासकर बाहर काम करने वाले मजदूरों और गिग वर्कर्स की सुरक्षा पर बात होगी। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि गरीब बस्तियों तक कूलिंग की सुविधा कैसे पहुंचाई जाए। फोरम के दौरान कुछ खास जानकारी वाले दस्तावेज भी जारी किए जाएंगे, जिनमें शामिल हैं:
- कूलिंग स्टेशनों पर एक विस्तृत श्वेत पत्र
- सुपर-कुशल छत पंखों के लिए नेशनल ब्लूप्रिंट
- हीट इश्यू ब्रीफ (गर्मी से जुड़ी समस्याओं की जानकारी)
कौन-कौन सी संस्थाएं हैं इस अभियान का हिस्सा?
इस बड़े आयोजन को नेचुरल रिसोर्सेज डिफेंस काउंसिल (NRDC) लीड कर रहा है। इसमें भारत सरकार के कई विभाग और अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं मिलकर काम कर रही हैं।
| प्रमुख आयोजक और साझेदार |
संस्था का नाम |
| मुख्य आयोजक |
NRDC |
| सरकारी विभाग |
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग |
| अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं |
वर्ल्ड बैंक, संयुक्त राष्ट्र (UNESCAP), CDRI |
| विशेषज्ञ संस्थान |
CEEW, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, SEforALL |