Delhi में सड़क हादसा, Geeta Colony फ्लाईओवर से गिरी बाइक, पिता और दो बेटियां गंभीर रूप से घायल

Delhi: राजधानी के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर सोमवार, 22 जून 2026 को एक बड़ा हादसा हो गया. यहाँ एक मोटरसाइकिल अपना संतुलन खो बैठी और सीधे फ्लाईओवर से नीचे गिर गई. इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. ज

Delhi: राजधानी के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पर सोमवार, 22 जून 2026 को एक बड़ा हादसा हो गया. यहाँ एक मोटरसाइकिल अपना संतुलन खो बैठी और सीधे फ्लाईओवर से नीचे गिर गई. इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर एक पिता अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ सवार थे. संतुलन बिगड़ने की वजह से बाइक फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी, जिससे तीनों को काफी गहरी चोटें आई हैं. हादसे के तुरंत बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा किस वजह से हुआ और बाइक का संतुलन कैसे बिगड़ा.