Delhi में फैक्ट्री चोरी का खुलासा, पुलिस ने आरोपी और एक नाबालिग को पकड़ा, स्कूटी बरामद
Delhi: गांधी नगर थाना पुलिस ने एक फैक्ट्री में हुई चोरी की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में 21 साल के सलमान और उसके 17 साल के एक नाबालिग साथी को पकड़ा है। आरोपियों के पास से चोरी की 7,000 रुपये की नकदी और एक स्क
Delhi: गांधी नगर थाना पुलिस ने एक फैक्ट्री में हुई चोरी की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में 21 साल के सलमान और उसके 17 साल के एक नाबालिग साथी को पकड़ा है। आरोपियों के पास से चोरी की 7,000 रुपये की नकदी और एक स्कूटी बरामद हुई है।
यह पूरा मामला 24 जून 2026 को शुरू हुआ था जब राजगढ़ कॉलोनी के रहने वाले नागेंद्र महतो ने दिल्ली पुलिस के ऑनलाइन पोर्टल पर ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 305/331 के तहत कार्रवाई की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक स्पेशल टीम बनाई गई, जिसमें एसआई विकास कुमार, एचसी विवेक कुमार, एचसी राहुल चौधरी, एचसी अमन बंसल और कांस्टेबल प्रिंस शामिल थे।
पुलिस टीम ने इलाके में जाल बिछाया और मुखबिरों की मदद ली। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद आरोपियों तक पहुंचा जा सका। पूछताछ में आरोपी सलमान ने कबूला कि वह स्मैक और शराब की लत को पूरा करने के लिए चोरी, सेंधमारी और झपटमारी जैसी वारदातें करता था। पुलिस के मुताबिक सलमान पहले भी कई अपराधों में शामिल रहा है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चोरी के दो और मामलों का भी खुलासा किया है।