Delhi में खराब मौसम का असर, 15 उड़ानें डायवर्ट, Lucknow और Jaipur एयरपोर्ट पर उतरे विमान

Delhi: रविवार को देश की राजधानी में मौसम अचानक खराब हो गया, जिससे हवाई सेवाओं पर बुरा असर पड़ा। खराब मौसम और कम विजिबिलिटी की वजह से दिल्ली आने वाली कुल 15 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा। इनमें 10 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय

Delhi: रविवार को देश की राजधानी में मौसम अचानक खराब हो गया, जिससे हवाई सेवाओं पर बुरा असर पड़ा। खराब मौसम और कम विजिबिलिटी की वजह से दिल्ली आने वाली कुल 15 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा। इनमें 10 घरेलू और 5 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शामिल थीं, जिन्हें जयपुर और लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CCSIA) पर उतारा गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं और बिजली गिरने की संभावना है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी दर्ज की गई। सुरक्षा कारणों से एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने विमानों को दिल्ली में लैंडिंग की अनुमति नहीं दी, जिसके कारण लखनऊ और जयपुर एयरपोर्ट को अलर्ट पर रखा गया था।

लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे विमानों में एयर इंडिया एक्सप्रेस (रांची-दिल्ली), इंडिगो (मुंबई-दिल्ली) और एयर इंडिया (हिसार-दिल्ली) की फ्लाइट्स शामिल थीं। ये विमान दोपहर 12:31 से 12:44 के बीच लखनऊ पहुंचे और बाद में मौसम ठीक होने पर दोपहर 1:48 बजे तक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अकासा एयर समेत अन्य एयरलाइंस ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है।

दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें। सड़कों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए लोगों को दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल करने को कहा गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह बारिश और तेज हवाएं 10 जुलाई तक जारी रह सकती हैं, जिससे अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की उम्मीद है और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।