Delhi में खुला पहला महिला पुलिस थाना, LG ने किया उद्घाटन; महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस कैंप भी हुए खत्म
Delhi: दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा और मदद के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) ने सब्जी मंडी थाना परिसर में शहर के पहले महिला पुलिस थाने का उद्घाटन किया। इस मौके पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा
Delhi: दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा और मदद के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) ने सब्जी मंडी थाना परिसर में शहर के पहले महिला पुलिस थाने का उद्घाटन किया। इस मौके पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा और विभाग के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। यह थाना विशेष रूप से महिलाओं की समस्याओं को सुनने और उन्हें त्वरित सहायता देने के लिए बनाया गया है।
पुलिस विभाग ने सुरक्षा के साथ-साथ जागरूकता पर भी जोर दिया है। स्पेशल पुलिस यूनिट फॉर विमेन एंड चिल्ड्रन (SPUWAC) की तरफ से दिल्ली के चार अलग-अलग इलाकों में 22वें ‘सेल्फ डिफेंस समर कैंप-2026’ का आयोजन किया गया था, जिसका अब सफलतापूर्वक समापन हो गया है। इन कैंपों का मकसद महिलाओं को अपनी रक्षा खुद करना सिखाना था।
इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने बीते पखवाड़े यानी पिछले 15 दिनों की अपनी उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी भी साझा की है। पुलिस विभाग ने इन जानकारियों को एक वीडियो के जरिए सार्वजनिक किया है ताकि आम जनता को पुलिस के कामकाज और उपलब्धियों के बारे में पता चल सके।