Delhi के North District में खुला पहला महिला पुलिस स्टेशन, अब महिलाओं और बच्चों की शिकायतों का होगा तुरंत निपटारा
Delhi: राजधानी दिल्ली की महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) सरदार तरणजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के सब्जी मंडी इलाके में दिल्ली पुलिस के पहले महिला
Delhi: राजधानी दिल्ली की महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) सरदार तरणजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के सब्जी मंडी इलाके में दिल्ली पुलिस के पहले महिला पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर सतीश गोलछा और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
इस पुलिस स्टेशन की सबसे खास बात यह है कि यहाँ तैनात सभी कर्मचारी महिलाएँ हैं। एसएचओ (SHO) से लेकर जांच अधिकारी और कॉन्स्टेबल तक सभी महिला पुलिसकर्मी होंगी। यह स्टेशन खास तौर पर घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, पीछा करने (stalking) और POCSO जैसे मामलों की शिकायतों को सुनने और उन्हें सुलझाने के लिए बनाया गया है। इसे एक नोडल सेंटर की तरह चलाया जाएगा ताकि पीड़ित महिलाएं बिना किसी डर के अपनी बात कह सकें और उन्हें जल्द न्याय मिले।
LG तरणजीत सिंह संधू ने इस मौके पर कहा कि नारी शक्ति देश के निर्माण की बुनियाद है और एक सुरक्षित महिला ही प्रगतिशील समाज का आधार होती है। उन्होंने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने दिल्ली पुलिस को निर्देश दिए कि आने वाले समय में दिल्ली के हर पुलिस जिले में इसी तरह के समर्पित महिला पुलिस स्टेशन खोले जाएं।
सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए कुछ और नए इंतजाम भी किए गए हैं। अब DTC की लेडीज स्पेशल बसों के संवेदनशील रूटों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही बसों में लगे पैनिक बटन को सीधे 112 पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) से जोड़ दिया गया है ताकि इमरजेंसी में तुरंत मदद पहुंच सके। LG ने पिंक बूथ और सशक्ती अभियान जैसी पुरानी योजनाओं की भी समीक्षा की और उन्हें जमीनी स्तर पर और बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं।