Delhi में लगेगा पहला ‘सोलर ट्री’, सचिवालय से होगी शुरुआत; EV चार्जिंग और स्ट्रीट लाइट को मिलेगी बिजली
Delhi: दिल्ली में अब कम जगह में ज्यादा बिजली बनाने के लिए ‘सोलर ट्री’ लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत दिल्ली सचिवालय से करेंगी। यह एक खास तरह का ढांचा होगा जो पेड़ जैसा दिखता
Delhi: दिल्ली में अब कम जगह में ज्यादा बिजली बनाने के लिए ‘सोलर ट्री’ लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत दिल्ली सचिवालय से करेंगी। यह एक खास तरह का ढांचा होगा जो पेड़ जैसा दिखता है और इसकी शाखाओं पर सोलर पैनल लगे होंगे।
इस प्रोजेक्ट का मकसद शहर में क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देना है। सोलर ट्री से पैदा होने वाली बिजली को बेस में लगी बैटरियों में जमा किया जाएगा। इस बिजली का इस्तेमाल पब्लिक सर्विस जैसे स्ट्रीट लाइट जलाने और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) चार्जिंग स्टेशनों के लिए किया जाएगा। दिल्ली सरकार का पावर डिपार्टमेंट अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर इस प्रस्ताव को तैयार कर रहा है।
यह पूरी पहल केंद्र सरकार के Ministry of New and Renewable Energy की गाइडलाइंस के मुताबिक है और इसे DERC के रूफटॉप सोलर नियमों के तहत संचालित किया जाएगा। इस सोलर ट्री में बैठने की व्यवस्था भी होगी ताकि लोग वहां छांव में आराम कर सकें। अगर सचिवालय वाला यह पायलट प्रोजेक्ट कामयाब रहता है, तो आने वाले समय में शहर के अन्य मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर भी ऐसे सोलर ट्री लगाए जाएंगे।