Delhi को तोहफ़ा, भजनपुरा और यमुना विहार के बीच बनेगा डबल-डेकर फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भजनपुरा और यमुना विहार मेट्रो स्टेशनों के बीच बन रहा दिल्ली का पहला इंटीग्रेटेड डबल-डेकर मेट्रो-फ्लाईओवर अब अपने आखिरी दौर में है। इस प्रोजेक्ट का 88 प्रतिशत का
Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। भजनपुरा और यमुना विहार मेट्रो स्टेशनों के बीच बन रहा दिल्ली का पहला इंटीग्रेटेड डबल-डेकर मेट्रो-फ्लाईओवर अब अपने आखिरी दौर में है। इस प्रोजेक्ट का 88 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और उम्मीद है कि दिसंबर 2026 तक यह पूरी तरह जनता के लिए खुल जाएगा।
यह एक खास तरह का ढांचा है जिसमें नीचे सड़क के लिए फ्लाईओवर है और ऊपर मेट्रो कॉरिडोर बनाया गया है। यह पूरा स्ट्रक्चर 1.4 किलोमीटर लंबा और 20 मीटर चौड़ा है। यह वजीराबाद रोड और मंगल पांडे मार्ग जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों को कवर करता है, जिससे करावल नगर, घोंडा और बृजपुरी जंक्शन के आसपास रहने वाले लोगों को काफी फायदा होगा।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में व्यय वित्त समिति की बैठक में इस प्रोजेक्ट की संशोधित लागत को मंजूरी दी है। पहले इसकी लागत 220.10 करोड़ रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 291 करोड़ रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2023 में कुछ कागजी मंजूरियों की कमी की वजह से काम थोड़ा धीमा हुआ था, लेकिन अब DMRC ने इसकी रफ्तार बढ़ा दी है।
इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि ऊपरी डेक पर मेट्रो पिंक लाइन (मजलिस पार्क – मौजपुर) पहले से ही चल रही है क्योंकि यह खंड मार्च 2026 में खुल चुका था। अब नीचे सड़क फ्लाईओवर का काम तेजी से चल रहा है। कुल 80 डेक स्लैब में से 74 पूरे हो चुके हैं और बैरियर का काम भी लगभग खत्म होने वाला है।
इस फ्लाईओवर के शुरू होने से करावल नगर क्रॉसिंग और घोंडा चौक सिग्नल-मुक्त हो जाएंगे। इससे गोकुलपुरी से सिग्नेचर ब्रिज तक जाने वाले लोगों का समय बचेगा और ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगी। DMRC इसी तरह के दो और डबल-डेकर फ्लाईओवर आज़ादपुर से त्रिपोलिया चौक और दक्षिण दिल्ली में भी बना रहा है।