Delhi के फतेहपुर बेरी में लूट कांड का खुलासा, 24 घंटे के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार

Delhi: दक्षिण दिल्ली की फतेहपुर बेरी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक लूट के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से वारदात के महज 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस

Delhi: दक्षिण दिल्ली की फतेहपुर बेरी थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक लूट के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से वारदात के महज 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है।

डीसीपी साउथ दिल्ली द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और बुकिंग डिटेल्स का गहराई से विश्लेषण किया। इसके बाद अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की गई, जिससे तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:

  • मारुति सुजुकी डिजायर टैक्सी
  • वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू
  • शिकायतकर्ता का मोबाइल फोन और बटुआ (नकदी सहित)
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस
  • एटीएम कार्ड और वाहन के जरूरी दस्तावेज