Delhi में फर्जी पुलिसवाला गिरफ्तार, सिविल डिफेंस वॉलंटियर बनकर घूम रहा था ‘कांस्टेबल’
Delhi: राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके में पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को डराने और खुद को कांस्टेबल बताने वाला एक शख्स पकड़ा गया है। यह शख्स असल में सिविल डिफेंस का वॉलंटियर था, जो पुलिसकर्मी बनकर घूम रहा था। दिल्ली पुल
Delhi: राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके में पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को डराने और खुद को कांस्टेबल बताने वाला एक शख्स पकड़ा गया है। यह शख्स असल में सिविल डिफेंस का वॉलंटियर था, जो पुलिसकर्मी बनकर घूम रहा था। दिल्ली पुलिस की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोचा है।
घटना 28 जून 2026 की रात करीब 9:50 बजे की है। नॉर्थ-ईस्ट जिले की Anti Auto-Theft Squad (AATS) को खबर मिली थी कि जवाहर नगर पिकेट के पास एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में घूम रहा है और खुद को पुलिसवाला बता रहा है। इस जानकारी के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान 26 साल के शाहरुख खान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के लोनी का रहने वाला है। वह सिविल डिफेंस का वॉलंटियर था। पुलिस ने करावल नगर थाने में उसके खिलाफ FIR नंबर 171/2026 दर्ज की है। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 204 और 205 के तहत मामला चलाया जा रहा है।
DCP राहुल अलवल ने बताया कि सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स राज्य सरकार के सेवक होते हैं जो जिला मजिस्ट्रेट के नीचे काम करते हैं। उनके पास किसी को गिरफ्तार करने या जुर्माना वसूलने का कोई कानूनी अधिकार नहीं होता। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शाहरुख ने पुलिस की वर्दी और अन्य सामान कहां से जुटाया। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या उसने किसी आम आदमी को ठगा है या वसूली जैसे किसी गलत काम में शामिल रहा है।