Delhi में भीषण गर्मी का कहर, महसूस हुआ 50 डिग्री तापमान; अगले 2 दिन बारिश के लिए Yellow Alert

Delhi: राजधानी दिल्ली में इन दिनों लोग भीषण गर्मी और उमस से बेहाल हैं। तापमान इतना बढ़ गया है कि लोगों को 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गर्मी महसूस हो रही है। मानसून की देरी ने मुश्किलों को और बढ़ा दिया है, जिससे दिल्ल

Delhi: राजधानी दिल्ली में इन दिनों लोग भीषण गर्मी और उमस से बेहाल हैं। तापमान इतना बढ़ गया है कि लोगों को 50 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गर्मी महसूस हो रही है। मानसून की देरी ने मुश्किलों को और बढ़ा दिया है, जिससे दिल्लीवासी इस समय भारी हीट स्ट्रेस का सामना कर रहे हैं।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 28 जून की सुबह पिछले दो सालों में जून महीने की सबसे गर्म सुबह रही, जहां न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार शाम को ‘फील्स लाइक’ तापमान 51.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं रविवार शाम 5:30 बजे यह 50.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी यानी ह्यूमिडिटी बढ़ने की वजह से गर्मी और ज्यादा oppressive महसूस हो रही है।

IMD ने अगले दो दिनों यानी 29 और 30 जून के लिए दिल्ली में बारिश और गरज के साथ तूफान का Yellow Alert जारी किया है। जुलाई की शुरुआत तक हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। IMD का कहना है कि अगले पांच से छह दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तरी राज्यों में पहुंचने के आसार हैं। वहीं, प्राइवेट एजेंसी Skymet का अनुमान है कि अगर हालात अनुकूल रहे तो दिल्ली में मानसून 4 जुलाई के आसपास दस्तक दे सकता है।

Skymet के मुताबिक, पाकिस्तान से आने वाली सूखी हवाओं और अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवाओं के मिलने से यह स्थिति बनी है। इससे बादल तो बन रहे हैं, लेकिन इतनी नमी नहीं है कि व्यापक स्तर पर बारिश हो सके। मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि 40 डिग्री से ऊपर तापमान और ज्यादा ह्यूमिडिटी की वजह से हीट स्ट्रोक और हीट एग्जॉशन का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।