Delhi के महंगे बाजारों में दुकानों का किराया बढ़ा, Khan Market और South Ex में भारी उछाल

Delhi: राजधानी दिल्ली के पॉश इलाकों में दुकान किराए पर लेना अब और महंगा हो गया है। अप्रैल से जून 2026 की तिमाही के दौरान प्रमुख बाजारों में किराए में 2 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। रियल एस्टेट सलाहकार Cushman &#03

Delhi: राजधानी दिल्ली के पॉश इलाकों में दुकान किराए पर लेना अब और महंगा हो गया है। अप्रैल से जून 2026 की तिमाही के दौरान प्रमुख बाजारों में किराए में 2 से 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। रियल एस्टेट सलाहकार Cushman & Wakefield की रिपोर्ट के मुताबिक, अच्छी दुकानों की कमी और बढ़ती मांग की वजह से यह उछाल आया है।

कुशमैन एंड वेकफील्ड के कार्यकारी प्रबंध निदेशक गौतम सर्राफ ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर की मुख्य सड़कों पर 2025 में किराए में 2 से 14 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई थी। इसका मतलब है कि बाजार में अच्छी जगह की मांग बहुत ज्यादा है लेकिन उपलब्ध दुकानें कम हैं। इस असर का सीधा असर दुकानदारों और उनके व्यापार की लागत पर पड़ता है।

विभिन्न बाजारों में बढ़े हुए किराए का ब्यौरा नीचे दी गई टेबल में है:

बाजार का नाम किराये में वृद्धि मौजूदा मासिक किराया (प्रति वर्ग फुट)
South Extension 1 और 2 10% 850-900 रुपये
Khan Market 9% 1,700-1,800 रुपये
Noida सेक्टर-18 5% 210-230 रुपये
Galleria Market (Gurugram) 4% 1,250-1,350 रुपये
Sector-29 (Gurugram) 3% 180-200 रुपये
Connaught Place (Inner Circle) 2% 1,250-1,300 रुपये
Greater Kailash-I (M Block) 2% 490-510 रुपये
Karol Bagh 2% 415-425 रुपये
Kamla Nagar स्थिर 490-510 रुपये

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि दिल्ली-एनसीआर के शॉपिंग मॉल और मुख्य सड़कों पर दुकानों के लीज पर लेने का चलन बढ़ा है। अप्रैल-जून तिमाही में कुल 6.7 लाख वर्ग फुट जगह पट्टे पर ली गई, जबकि पिछले साल इसी समय यह आंकड़ा 3 लाख वर्ग फुट था। इसमें मॉल का हिस्सा 63 प्रतिशत और सड़कों किनारे वाली दुकानों का हिस्सा 37 प्रतिशत रहा है।