Delhi में बनेगा 80 KM लंबा एलिवेटेड रिंग रोड, 12,000 करोड़ की लागत से दूर होगा जाम का झंझट

Delhi: दिल्ली और NCR के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर के पहले चरण को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट से न केवल सफर आसान होगा, बल्कि गाड़ियों की रफ्तार भी

Delhi: दिल्ली और NCR के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर के पहले चरण को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट से न केवल सफर आसान होगा, बल्कि गाड़ियों की रफ्तार भी बढ़ेगी और प्रदूषण में कमी आएगी।

इस पूरे प्रोजेक्ट के पहले फेज पर करीब 12,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कॉरिडोर नॉर्थ दिल्ली के मेटकाफ हाउस से शुरू होकर आश्रम के पास DND फ्लाईवे तक जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, रैंप और कनेक्टिंग सड़कों को मिलाकर इस पूरे कॉरिडोर की लंबाई लगभग 80 किलोमीटर होगी, जबकि मुख्य एलिवेटेड हिस्सा 55 किलोमीटर का होगा।

इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें यमुना नदी पर दो नए पुल बनाए जाएंगे। एक पुल चंदगी राम अखाड़े के पास और दूसरा पुराने लोहे के पुल की जगह लेगा। इससे उत्तर, पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

विवरण जानकारी
कुल लागत (पहला चरण) ₹12,000 करोड़
कुल लंबाई (रैंप सहित) लगभग 80 किलोमीटर
पहले चरण की लंबाई 25 किलोमीटर
मुख्य रूट मेटकाफ हाउस से DND फ्लाईवे
संभावित औसत रफ्तार 23.79 किमी/घंटा से बढ़कर 45 किमी/घंटा
पर्यावरण लाभ सालाना 48,782 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी

दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) और UTTIPEC इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसके लिए AECOM इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को व्यवहार्यता अध्ययन और DPR तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। उम्मीद है कि पहले चरण का निर्माण कार्य इसी साल के अंत तक शुरू हो जाएगा।