Delhi में वोटर लिस्ट का काम तेज, 99.55% लोगों को मिले फॉर्म, अब अगस्त तक घर-घर आएंगे BLO
Delhi: दिल्ली में वोटर लिस्ट को सही करने का काम तेजी से चल रहा है। चुनाव आयोग ने अब तक शहर के करीब 1.45 करोड़ वोटरों में से 99.55% लोगों तक फॉर्म पहुंचा दिए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) दिल्ली की रिपोर्ट के मुताबिक,
Delhi: दिल्ली में वोटर लिस्ट को सही करने का काम तेजी से चल रहा है। चुनाव आयोग ने अब तक शहर के करीब 1.45 करोड़ वोटरों में से 99.55% लोगों तक फॉर्म पहुंचा दिए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) दिल्ली की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 26.02 लाख से ज्यादा फॉर्म्स को डिजिटल कर लिया गया है, जो कुल वोटरों का करीब 17.94% है।
इस काम को पूरा करने के लिए चुनाव आयोग ने समय सीमा बढ़ा दी है। दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, तेलंगाना और कर्नाटक में भी इस प्रक्रिया के लिए 12 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। अब Booth Level Officers (BLOs) घर-घर जाकर वेरिफिकेशन का काम 8 अगस्त तक करेंगे। पहले यह काम 29 जुलाई को खत्म होना था।
वोटर लिस्ट के अपडेट होने की पूरी समय-सारणी में बदलाव किया गया है। अब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 17 अगस्त को जारी होगी। इसके बाद 17 अगस्त से 16 सितंबर तक लोग अपनी शिकायतें या दावे पेश कर सकते हैं, जिनका निपटारा 15 अक्टूबर तक किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया के बाद फाइनल वोटर लिस्ट 19 अक्टूबर को प्रकाशित होगी।
चुनाव आयोग का कहना है कि इस अभियान का मकसद यह है कि कोई भी पात्र नागरिक वोट देने से न छूटे और कोई भी गलत नाम लिस्ट में न रहे। आयोग ने साफ किया है कि किसी का भी नाम बिना वजह नहीं हटाया जाएगा। जिन लोगों के नाम हटाने का प्रस्ताव होगा, उन्हें पहले नोटिस दिया जाएगा और उनकी बात सुनी जाएगी।
जिलेवार देखा जाए तो Outer North जिले में सबसे ज्यादा 29.6% फॉर्म डिजिटल हुए हैं, जबकि पुरानी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में यह आंकड़ा सबसे कम यानी करीब 9.1-9.2% रहा है। लोग इस पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन भी पूरा कर सकते हैं और किसी भी मदद के लिए वोटर हेल्पलाइन 1950 पर कॉल कर सकते हैं।