Delhi में बड़े भाई ने छोटे भाई को चाकू से गोदकर मारा, घर के झगड़े में 21 साल के युवक की मौत
Delhi: राजधानी के दक्षिण-पश्चिम इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक बड़े भाई ने अपने ही 21 साल के छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह वारदात राजोकरी पहाड़ी इलाके की है, जहाँ पारिवारिक विवाद ने हि
Delhi: राजधानी के दक्षिण-पश्चिम इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक बड़े भाई ने अपने ही 21 साल के छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह वारदात राजोकरी पहाड़ी इलाके की है, जहाँ पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
पुलिस के मुताबिक यह घटना 30 जून को हुई थी। वसंत कुंज साउथ पुलिस स्टेशन की सीमा में आने वाले राजोकरी पहाड़ी में दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर घरेलू झगड़ा हुआ था। इसी विवाद के दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने गुरुवार को इस मामले की पुष्टि की। जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी बड़ा भाई बेरोजगार है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घरेलू कलह ही इस वारदात की मुख्य वजह बनी। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।