Delhi में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान शुरू, 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, Green Drive Portal से बुक करें फ्री पौधे
Delhi: दिल्ली को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए सरकार ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत की है। इस मुहिम के तहत पूरे शहर में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी सिलसिले में दिल्ली सचिवालय से Gre
Delhi: दिल्ली को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने के लिए सरकार ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत की है। इस मुहिम के तहत पूरे शहर में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी सिलसिले में दिल्ली सचिवालय से Green Drive Portal लॉन्च किया गया है, ताकि आम लोग आसानी से इस अभियान का हिस्सा बन सकें।
रेखा गुप्ता ने इस पोर्टल का शुभारंभ किया और सभी दिल्लीवासियों से इस जनभागीदारी अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और हरित दिल्ली के निर्माण में हर नागरिक का योगदान जरूरी है। लोग इस पोर्टल पर जाकर Mega Plantation Drive के लिए अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।
इस पोर्टल की खास बात यह है कि यहाँ लोग ‘Environmental Saviour’ के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। साथ ही, अपनी नजदीकी सरकारी नर्सरी से मुफ्त पौधे भी बुक किए जा सकते हैं।
पौधे लगाने में मदद के लिए सरकार ने ‘वृक्ष रथ योजना’ भी शुरू की है। इसके तहत वन विभाग की एक्सपर्ट टीम पौधों, जरूरी औजारों और तकनीकी मदद के साथ लोगों के घर, ऑफिस, हाउसिंग सोसाइटी और खाली जमीनों पर पहुंचेगी और वहां पौधारोपण करने में मदद करेगी। इस कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट सहयोगी मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।