Delhi में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद, शख्स को मारी गोली; 2 आरोपी गिरफ्तार
Delhi: पूर्व दिल्ली के सीमापुरी इलाके में सोशल मीडिया पर हुए एक पुराने विवाद के चलते एक शख्स को गोली मार दी गई। यह घटना शुक्रवार, 27 जून 2026 की सुबह उस समय हुई जब इलाके में मुहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। पुलिस ने इस
Delhi: पूर्व दिल्ली के सीमापुरी इलाके में सोशल मीडिया पर हुए एक पुराने विवाद के चलते एक शख्स को गोली मार दी गई। यह घटना शुक्रवार, 27 जून 2026 की सुबह उस समय हुई जब इलाके में मुहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को पकड़ लिया है।
पुलिस के मुताबिक, घायल शख्स का नाम इरफान है। हमलावरों ने उसे ओल्ड सीमापुरी के मंडे मार्केट के पास रोका और उसके कंधे और पेट में दो राउंड गोलियां मारीं। घटना के तुरंत बाद इरफान को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। शाहदरा के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि इस हमले के पीछे कोई सांप्रदायिक कारण नहीं था, बल्कि यह सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ी पुरानी दुश्मनी का नतीजा था।
इस मामले में पुलिस ने गाजियाबाद के रहने वाले 22 साल के फैजान को गिरफ्तार किया है, जिसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। फैजान के साथ एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। जांच में यह बात सामने आई कि आरोपियों में से एक ने सीटी बजाकर अपने साथियों को इशारा किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
सीमापुरी पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अपनी धौंस जमाने के लिए भी इस वारदात को अंजाम देना चाहते थे। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।