Delhi के East of Kailash में मिले दो शव, बेड पर मिली लड़की की लाश और युवक पंखे से लटका मिला

Delhi: राजधानी के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में एक फ्लैट के अंदर दो लोगों की डेडबॉडी मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना में 26 साल की एक युवती और एक युवक की मौत सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर यह हादसा हुआ या इस

Delhi: राजधानी के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में एक फ्लैट के अंदर दो लोगों की डेडबॉडी मिलने से सनसनी फैल गई। इस घटना में 26 साल की एक युवती और एक युवक की मौत सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर यह हादसा हुआ या इसके पीछे कोई और वजह है।

जानकारी के मुताबिक, फ्लैट नंबर 4 में रहने वाली अंजली का शव बेड पर पड़ा मिला। अंजली मूल रूप से नागपुर की रहने वाली थी और पिछले दो साल से इस फ्लैट में किराए पर रह रही थी। वह नेहरू प्लेस में डिजिटल मार्केटिंग का काम करती थी। वहीं, मौके पर एक युवक का शव पंखे से लटका हुआ मिला।

मकान मालिक अभिषेक गुप्ता ने बताया कि अंजली के सभी जरूरी दस्तावेज, रेंट एग्रीमेंट और पुलिस वेरिफिकेशन उनके पास मौजूद थे। हालांकि, मकान मालिक ने यह साफ किया कि वह उस युवक को नहीं जानते थे जिसका शव फ्लैट में मिला।

जब यह घटना सामने आई तो दिल्ली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया। पुलिस ने किसी भी बाहरी व्यक्ति के अंदर जाने पर रोक लगा दी। मकान मालिक के अनुसार, पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि असल में वहां क्या हुआ था।