Delhi के द्वारका में खुली सस्ती स्टूडेंट कैंटीन, 100 रुपये से कम में मिलेगा भरपेट खाना
Delhi: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-3 में कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए एक खास स्टूडेंट कैंटीन शुरू हुई है. यह कैंटीन खास तौर पर उन स्टूडेंट्स की जरूरतों और बजट को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं. यहां
Delhi: दिल्ली के द्वारका सेक्टर-3 में कॉलेज जाने वाले छात्रों के लिए एक खास स्टूडेंट कैंटीन शुरू हुई है. यह कैंटीन खास तौर पर उन स्टूडेंट्स की जरूरतों और बजट को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं. यहां छात्रों को बहुत ही कम दामों में ताजा और घर जैसा खाना मिल सकेगा.
यह पहल Netaji Subhas University of Technology (NSUT) से जुड़ी है. कैंटीन का संचालन हाल ही में शुरू हुआ है और यहां साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा गया है. इस कैंटीन में एक साथ करीब 200 छात्र बैठ सकते हैं. प्रशासन ने यहां कुछ कड़े नियम भी बनाए हैं ताकि इसका फायदा सिर्फ जरूरतमंद छात्रों को ही मिले.
कैंटीन के नियमों के मुताबिक यहां केवल कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्र ही जा सकते हैं. अंदर जाने के लिए वैलिड ID कार्ड दिखाना जरूरी है और बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह मना है. यह कैंटीन रोजाना सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुली रहती है. यहां सेल्फ-सर्विस का सिस्टम है, जिसका मतलब है कि छात्रों को अपना ऑर्डर काउंटर से खुद लेना होगा.
कीमतों की बात करें तो यहां मौजूद सभी डिशेज 100 रुपये के अंदर उपलब्ध हैं. उदाहरण के लिए कोल्ड कॉफी 50 रुपये और पॉकेट पिज्जा 55 रुपये में मिलता है. यहां खाना ऑर्डर देने के बाद ताजा तैयार किया जाता है. इसके अलावा छात्र 100 रुपये प्रति व्यक्ति के बजट में यहां अपनी बर्थडे पार्टी भी आयोजित कर सकते हैं.