Delhi में भरोसेमंद दोस्त ने की हत्या, Dwarka में मिला शव; बैंक गार्ड और उसका साथी गिरफ्तार

Delhi: नजफगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि इनमें से एक आरोपी परिवार का भरोसेमंद दोस्त था। पुलिस को मृतक का सड़ा-गला शव द्वारका के करगिल चौक क

Delhi: नजफगढ़ के रहने वाले एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात यह है कि इनमें से एक आरोपी परिवार का भरोसेमंद दोस्त था। पुलिस को मृतक का सड़ा-गला शव द्वारका के करगिल चौक के पास मिला था, जिसके बाद जांच शुरू की गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 38 वर्षीय अखिलेश मंडल के रूप में हुई है। उनकी पहचान शरीर पर बने टैटू की मदद से की गई। इस मामले की जांच ACP सुभाष मलिक की देखरेख में हुई। स्पेशल स्टाफ और द्वारका नॉर्थ पुलिस स्टेशन की टीमों ने करीब 500 CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी निगरानी का इस्तेमाल किया, जिससे आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिली।

गिरफ्तार आरोपियों में अनिल ठाकुर (66 वर्ष) और राजू कुमार (28 वर्ष) शामिल हैं। अनिल ठाकुर नजफगढ़ के धर्मपुरा का रहने वाला है और एक प्राइवेट बैंक में सिक्योरिटी गार्ड है, जबकि राजू कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया खून से सना लोहे का हथौड़ा भी बरामद कर लिया है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि अखिलेश मंडल को शराब की लत थी, जिसे लेकर अक्सर विवाद होता था। विवाद तब और बढ़ गया जब अनिल ठाकुर ने अपना घर बेचने का फैसला किया और अखिलेश इसके खिलाफ था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उन्होंने हत्या कर दी। अनिल ठाकुर ने परिवार का भरोसा जीता हुआ था, इसलिए उसने मर्डर के बाद उन्हें गुमराह किया ताकि वे अखिलेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज न कराएं।