Delhi के Dwarka में रेप का झूठा आरोप लगाकर रंगदारी मांगने वाली हेल्प गिरफ्तार, 2 लाख रुपये बरामद
Delhi: द्वारका के चित्रकूट अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति को फंसाने के लिए रेप का झूठा आरोप लगाने वाली घरेलू सहायिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह महिला पीड़ित परिवार से मोटी रकम वसूलना चाहती थी, लेकिन उसकी यह
Delhi: द्वारका के चित्रकूट अपार्टमेंट में रहने वाले एक व्यक्ति को फंसाने के लिए रेप का झूठा आरोप लगाने वाली घरेलू सहायिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह महिला पीड़ित परिवार से मोटी रकम वसूलना चाहती थी, लेकिन उसकी यह साजिश नाकाम हो गई। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से 2 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
घटना की शुरुआत 30 जून 2026 को हुई जब दोपहर करीब 1:22 बजे पुलिस को एक PCR कॉल मिला, जिसमें रेप का आरोप लगाया गया था। इसके अगले दिन, 1 जुलाई 2026 को आरोपी महिला ने 56 साल के पीड़ित व्यक्ति के बेटे को फोन किया और शिकायत वापस लेने के बदले 5 लाख रुपये की मांग की।
पीड़ित का बेटा इस साजिश को समझ गया और उसने पुलिस की मदद ली। जब आरोपी महिला पूजा गिरी 2 लाख रुपये की पहली किस्त लेने आई, तो उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। बेटे ने इस पूरी लेन-देन की गुप्त रिकॉर्डिंग भी कर ली थी।
Dwarka Sector-23 पुलिस ने जांच के दौरान CCTV फुटेज और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड्स की जांच की, जिससे साफ हो गया कि PCR कॉल पूरी तरह झूठा था और इसका मकसद सिर्फ पैसे ऐंठना था। पुलिस के मुताबिक, पूजा गिरी कापसहेरा की रहने वाली है और उसने एक ऑनलाइन ऐप के जरिए इस घर में काम शुरू किया था। वह पहले भी इस घर में काम कर चुकी थी, इसलिए उसे परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में पता था।
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत रंगदारी (Extortion) का मामला दर्ज किया है। पूजा गिरी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।