Delhi के सुखदेव विहार में DTC ड्राइवरों को सिखाए गए ट्रैफिक नियम, सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन्स पर दिया गया जोर
Delhi: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक खास जागरूकता कार्यक्रम चलाया। यह प्रोग्राम सुखदेव विहार स्थित DTC डिपो में आयोजित किया गया, जहां बस ड्राइवरों को सड़क पर सुरक्षित ड्राइविंग और नियमों क
Delhi: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक खास जागरूकता कार्यक्रम चलाया। यह प्रोग्राम सुखदेव विहार स्थित DTC डिपो में आयोजित किया गया, जहां बस ड्राइवरों को सड़क पर सुरक्षित ड्राइविंग और नियमों के पालन के बारे में विस्तार से बताया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन TT Park BKS की W/ASI रीना, W/ASI अंजू संध्या और W/Ct मनविका ने सुखदेव विहार सर्कल स्टाफ के साथ मिलकर किया। मौके पर कुल 22 ड्राइवरों ने हिस्सा लिया, जिन्हें ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने ड्राइवरों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी की गई गाइडलाइन्स के बारे में भी जानकारी दी ताकि सड़क हादसों को कम किया जा सके।
सुप्रीम कोर्ट ने सड़क सुरक्षा को अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के मौलिक अधिकार के रूप में मान्यता दी है। कोर्ट ने हाईवे पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग पर रोक लगाने, ब्लैकस्पॉट्स को ठीक करने और हर 75 किलोमीटर पर बेसिक लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस तैनात करने जैसे निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, हेलमेट कानून को सख्ती से लागू करने, ऑटोमेटेड कैमरों के इस्तेमाल और अवैध हूटर या रंगीन लाइटों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के आदेश भी दिए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का यह कदम ड्राइवरों को इन नियमों के प्रति सचेत करने के लिए उठाया गया है।