Delhi: दिल्ली पुलिस ने नशे के कारोबार में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने सुल्तानपुरी की ड्रग क्वीन कुसुम को गिरफ्तार कर लिया है। 54 साल की कुसुम पिछले एक साल से फरार थी और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। वह दिल्ली-NC
Delhi: दिल्ली पुलिस ने नशे के कारोबार में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने सुल्तानपुरी की ड्रग क्वीन कुसुम को गिरफ्तार कर लिया है। 54 साल की कुसुम पिछले एक साल से फरार थी और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। वह दिल्ली-NCR में नशे के एक बड़े नेटवर्क को चला रही थी।
कुसुम को कैसे पकड़ा और क्या थी उसकी चालाकी
शाहदरा जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने 9 अप्रैल 2026 को आनंद विहार के पास एक जाल बिछाकर कुसुम को पकड़ा। डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि पुलिस ने पिछले दो महीनों में 200 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले और 100 से ज्यादा मोबाइल रिकॉर्ड्स की जांच की। गिरफ्तारी से बचने के लिए कुसुम स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करती थी और बार-बार अपना साधारण फोन और सिम कार्ड बदलती रहती थी।
किले जैसा घर और करोड़ों की संपत्ति
कुसुम ने सुल्तानपुरी में चार घरों को मिलाकर एक आलीशान हवेली तैयार की थी। इस घर की सुरक्षा किसी किले जैसी थी, जिसमें मशीन से खुलने वाले दरवाजे और 17 CCTV कैमरे लगे थे। पुलिस ने उसके और उसके परिवार की करीब 4 से 5 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने इस अवैध घर को गिराने के लिए MCD से भी संपर्क किया है।
कुसुम का पुराना रिकॉर्ड और परिवार की भूमिका
- कुसुम पर 2003 से अब तक NDPS एक्ट के तहत 11 से ज्यादा केस दर्ज हैं।
- उसकी बेटियां दीपा और चीकू पहले ही MCOCA एक्ट के तहत गिरफ्तार हो चुकी हैं।
- उसके भाई हरिओम और साथी रवि भी इस नेटवर्क में शामिल रहे हैं।
- अगस्त 2025 में रोहिणी कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था।