Delhi के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने खुदकुशी की, एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाकर दी जान
Delhi: दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक 30 साल के डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। डॉक्टर सिमरप्रीत आनंद ने खुद को एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाया था, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना अरुणा आसफ अली अस्पताल की है,
Delhi: दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान एक 30 साल के डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। डॉक्टर सिमरप्रीत आनंद ने खुद को एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाया था, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना अरुणा आसफ अली अस्पताल की है, जहां डॉक्टर पिछले दो साल से काम कर रहे थे।
घटना 6 जुलाई 2026 की है। सुबह 8 बजे के बाद जब डॉक्टर सिमरप्रीत अपने कमरे से बाहर नहीं आए, तब उनके सहकर्मियों को शक हुआ। कमरे के अंदर उनका शव मिला और साथ में एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में कथित तौर पर प्रेम प्रसंग का जिक्र किया गया है, जिसे आत्महत्या की वजह बताया जा रहा है।
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं। जांच के दौरान पता चला कि डॉ. सिमरप्रीत ने एनेस्थीसिया में एमडी की पढ़ाई की थी। वे यूट्यूब पर एनेस्थीसिया के असर से जुड़े एजुकेशनल वीडियो भी डालते थे। पुलिस ने अस्पताल के अन्य डॉक्टरों और स्टाफ से पूछताछ की है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।