Delhi में DND फ्लाईवे से यमुना नदी में कूदा युवक, वैवाहिक विवाद की आशंका

Delhi: पूर्वी दिल्ली के चित्रा विहार इलाके में रहने वाले 30 वर्षीय अंकित शर्मा उर्फ आशु के DND फ्लाईवे से यमुना नदी में कूदने का मामला सामने आया है। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, अंकित सोमवार तड़के नदी में गिरते हुए

Delhi: पूर्वी दिल्ली के चित्रा विहार इलाके में रहने वाले 30 वर्षीय अंकित शर्मा उर्फ आशु के DND फ्लाईवे से यमुना नदी में कूदने का मामला सामने आया है। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, अंकित सोमवार तड़के नदी में गिरते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए। फिलहाल उनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं। एनडीआरएफ के प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से अलर्ट मिला था, जिसके बाद गोताखोरों और नावों की मदद से नदी में गहन तलाशी शुरू की गई। पुलिस को घटनास्थल से अंकित का स्कूटर, दो मोबाइल फोन और चप्पलें बरामद हुई हैं, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि अंकित की शादी के बाद से घर में मनमुटाव चल रहा था। वैवाहिक विवाद को ही इस कदम के पीछे की मुख्य वजह माना जा रहा है। अंकित शर्मा वाहन खरीदने और बेचने का कारोबार करते थे। उनके परिजन मौके पर मौजूद हैं, लेकिन उन्होंने मीडिया के सामने अपनी बात रखने से इनकार कर दिया है। दिल्ली पुलिस और बचाव दल अब भी नदी में उनकी तलाश कर रहे हैं।