Delhi-Dehradun Expressway पर धंसी सड़क, NHAI ने 2 अफसर सस्पेंड किए, ठेकेदार को नोटिस जारी

UP/Shamli: दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर सड़क धंसने के मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस हादसे के बाद अथॉरिटी इंजीनियर के टीम लीडर और ठेकेदार के प्रोजेक्ट मैनेजर को तुर

UP/Shamli: दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर सड़क धंसने के मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बड़ी कार्रवाई की है। इस हादसे के बाद अथॉरिटी इंजीनियर के टीम लीडर और ठेकेदार के प्रोजेक्ट मैनेजर को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है। इसके अलावा प्रोजेक्ट डायरेक्टर और EPC ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

यह पूरी घटना 1 जुलाई 2026 की सुबह शामली के गोगवान जलालपुर गांव के पास किलोमीटर 55+480 पर हुई। रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान सड़क का हिस्सा धंसा हुआ मिला था। खबर मिलते ही मरम्मत का काम शुरू किया गया और 2 जुलाई 2026 तक सड़क को ठीक कर ट्रैफिक के लिए दोबारा खोल दिया गया।

NHAI और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बताया कि भारी बारिश के बाद पानी जमा होने की वजह से यह हादसा हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, स्थानीय लोगों के विरोध के कारण वहां स्थायी ड्रेनेज सिस्टम शुरू नहीं हो पाया था। कुछ लोग बने हुए पुलिया के रास्ते को गाड़ियों के आने-जाने के लिए इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे पानी की निकासी रुक गई। इसके अलावा जमीन से जुड़े विवाद की वजह से कुछ जरूरी सुरक्षा कार्य भी अधूरे रह गए थे।

फिलहाल NHAI ने यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 1.5 किलोमीटर लंबा एक समांतर नाला बनाना शुरू कर दिया है। साथ ही पानी की निकासी के लिए डिजाइन में बदलाव किया जा रहा है ताकि भविष्य में ऐसा न हो। NHAI ने इस घटना से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया है और पूरे इलाके की लगातार निगरानी की जा रही है।

NHAI ने EPC ठेकेदार से यह भी पूछा है कि उसे ‘नॉन-परफॉर्मर’ क्यों न घोषित किया जाए और भविष्य के प्रोजेक्ट्स से क्यों न बाहर किया जाए।