Delhi के DDA पार्क में 20 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक DDA पार्क में 20 साल के युवक की खून से लथपथ लाश मिली है, जिसकी गला रेतकर और चाकू मारकर हत्या की गई। इस घटना के बाद से

Delhi: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के न्यू उस्मानपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक DDA पार्क में 20 साल के युवक की खून से लथपथ लाश मिली है, जिसकी गला रेतकर और चाकू मारकर हत्या की गई। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी डर और तनाव का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों ने जग प्रवेश चंद्र (JPC) अस्पताल के पास स्थित DDA पार्क में एक घायल व्यक्ति को देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। युवक की पहचान तोहीद के रूप में हुई है, जो न्यू सीलमपुर के के-ब्लॉक का रहने वाला था और पेशे से मजदूर था। बताया जा रहा है कि तोहीद शुक्रवार रात काम के लिए घर से निकला था, जिसके बाद वह लापता हो गया था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

न्यू उस्मानपुर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत इकट्ठा किए हैं और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह किसी पुरानी रंजिश का नतीजा है या इसके पीछे कोई और वजह है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले को सुलझाने के लिए कई टीमें बना दी गई हैं और कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए GTB अस्पताल भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही समय और वजह का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।