Delhi के Dayalpur में हुए मर्डर केस में दो नाबालिग गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए शार्पशूटर

Delhi: राजधानी के दयालपुर इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो नाबालिग शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर राशिद नाम के व्यक्ति की हत्या करने क

Delhi: राजधानी के दयालपुर इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो नाबालिग शार्पशूटरों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर राशिद नाम के व्यक्ति की हत्या करने का आरोप है। पुलिस की यह कार्रवाई बुधवार रात उसमानपुर-वजीराबाद रोड के पास हुई।

पुलिस के मुताबिक, 15 जून को राशिद नाम के एक वॉटर सप्लायर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला कि राशिद का संबंध गैंगस्टर दुर्रानी के नेटवर्क से था। वहीं, पकड़े गए दोनों नाबालिग आरोपी अनवर ठाकुर-हारून गैंग से जुड़े हुए हैं। पुलिस का कहना है कि यह पूरी वारदात दो गैंग्स के बीच चल रही पुरानी दुश्मनी का नतीजा है। हारून गैंग के करीबी सदस्य राजा मेवाती की हत्या के बाद से दोनों गुटों में तनाव बढ़ गया था। हारून गैंग को शक था कि राजा मेवाती की मौत में राशिद का हाथ था, इसलिए उन्होंने बदला लेने के लिए राशिद को मारने की साजिश रची।

गिरफ्तारी के दौरान जब पुलिस टीम ने आरोपियों को घेरने की कोशिश की, तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए गोलियां चलाईं, जो आरोपियों के पैरों में लगीं। इसके बाद पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। पुलिस ने इन नाबालिगों के पास से दो सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, पांच जिंदा कारतूस और तीन खाली कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल क्राइम ब्रांच इस मामले की आगे की जांच कर रही है।