Delhi: दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और दो अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने देशभर के कई राज्यों में लोगों से करीब 50 लाख रुपये की ठगी की थी। पूर्वी दिल्ली क
Delhi: दिल्ली पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है और दो अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने देशभर के कई राज्यों में लोगों से करीब 50 लाख रुपये की ठगी की थी। पूर्वी दिल्ली की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन साइबरहॉक-3.0’ के तहत की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी दिल्ली के अमृत पुरी इलाके में अवैध रूप से रह रहे थे क्योंकि उनका वीजा काफी समय पहले खत्म हो चुका था।
ठगी करने के लिए अपनाते थे ये तरीका
पुलिस जांच में सामने आया है कि ये आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिला बनकर भारतीय लोगों से दोस्ती करते थे। वे पीड़ितों के साथ भावनात्मक रिश्ता बनाते थे और फिर भारत आने का दावा करते थे। इसके बाद वे एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग या आव्रजन समस्याओं के नाम पर हिरासत में लिए जाने का बहाना बनाते थे। वे पीड़ितों को गुमराह करने के लिए एयरपोर्ट की फर्जी और मनगढ़ंत तस्वीरें भी भेजते थे और मामला सुलझाने के नाम पर बैंक खातों में पैसे की मांग करते थे।
पुलिस को जांच में मिली ये अहम चीजें
डीसीपी राजीव कुमार रावल के अनुसार, नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज 12 शिकायतों के आधार पर संदिग्ध बैंक खातों की जांच की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किया है:
- 6 आधुनिक मोबाइल फोन और 2 पासपोर्ट
- साइबर ठगी से जुड़े ‘म्यूल’ बैंक खातों का विवरण
- पीड़ितों को गुमराह करने के लिए इस्तेमाल की गई फर्जी तस्वीरें
- सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक चैट के रिकॉर्ड
पुलिस ने यह भी बताया कि ये आरोपी साइबर ठगी के साथ-साथ ड्रग्स तस्करी के मामलों में भी शामिल रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बेमाह और डियौफ सोलोमन के रूप में हुई है, जो लाइबेरिया और सेनेगल के रहने वाले हैं। ये दोनों आरोपी पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किए जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस इनसे जुड़े अन्य नेटवर्क की तलाश कर रही है।