Delhi में गंभीर अपराधों में 8% की गिरावट, चोरी की घटनाएं 10 साल के निचले स्तर पर
Delhi: राजधानी दिल्ली में अपराधों की रफ्तार कम हुई है। पुलिस कमिश्नर Satish Golchha ने बताया कि इस साल शहर में गंभीर अपराधों में 8% की कमी आई है। साथ ही चोरी की घटनाओं में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जो पिछले 10 सालों
Delhi: राजधानी दिल्ली में अपराधों की रफ्तार कम हुई है। पुलिस कमिश्नर Satish Golchha ने बताया कि इस साल शहर में गंभीर अपराधों में 8% की कमी आई है। साथ ही चोरी की घटनाओं में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जो पिछले 10 सालों में सबसे कम स्तर पर पहुंच गई है।
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, मोटर वाहन चोरी में 21% और अन्य चोरी के मामलों में 15% की कमी आई है। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में भी करीब 17% की गिरावट देखी गई है और ऐसे मामलों में 98% डिटेक्शन रेट रहा है। पुलिस ने इन आंकड़ों का श्रेय अपराध रोकने की रणनीति और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को दिया है।
भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज होने वाले मामलों में 12% की कमी आई है। पुलिस प्रशासन ने यह भी बताया कि 95% मामलों में तय समय सीमा के भीतर चार्जशीट दाखिल की जा रही है। संगठित अपराधों पर लगाम लगाने के लिए MCOCA जैसे कड़े कानूनों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए गृह मंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल बैठक हुई, जिसमें दिल्ली में 123 ‘नारकोटिक्स हॉटस्पॉट्स’ की पहचान की गई है। वहीं, पुलिस कमिश्नरेट दिवस के मौके पर लेफ्टिनेंट गवर्नर TS Sandhu ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का जिक्र किया। एक और महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि अब जुलाई महीने को ‘चाइल्ड सेफ्टी अवेयरनेस मंथ’ के तौर पर मनाया जाएगा।