Delhi के CP में बनेगा हाईटेक खादी भवन, Gen-Z के लिए AI डिजाइन और कैफे की सुविधा

Delhi: राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस (CP) में जल्द ही एक आधुनिक और हाईटेक खादी भवन तैयार होगा। यह चार मंजिला इमारत खास तौर पर आज की युवा पीढ़ी यानी Gen-Z की पसंद को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। यहाँ ग्राहकों को खरीदारी

Delhi: राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस (CP) में जल्द ही एक आधुनिक और हाईटेक खादी भवन तैयार होगा। यह चार मंजिला इमारत खास तौर पर आज की युवा पीढ़ी यानी Gen-Z की पसंद को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है। यहाँ ग्राहकों को खरीदारी के साथ-साथ आधुनिक सुविधाएं और कैफे का मजा भी मिलेगा।

KVIC के चेयरमैन मनोज गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के मुताबिक खादी को युवाओं के लिए एक फैशन स्टेटमेंट बनाया जा रहा है। इसके लिए खादी के कपड़ों और डिजाइनों में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। इस नए भवन का काम NBCC द्वारा किया जा रहा है और इसके 2026 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है।

इस हाईटेक भवन की सबसे बड़ी खासियत AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल होगा। ग्राहक अपनी पसंद का खादी कपड़ा चुन सकेंगे और NIFT व Center of Excellence for Khadi के एक्सपर्ट्स की मदद से AI द्वारा तैयार डिजाइन के आधार पर अपनी ड्रेस सिलवा सकेंगे। यहाँ पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग कस्टमाइजेशन सेक्शन होंगे।

कपड़ों के अलावा यहाँ ग्रामीण उद्योगों के कई दुर्लभ उत्पाद भी मिलेंगे। ग्राहकों को दूर-दराज के इलाकों के हैंडलूम आइटम, लकड़ी और बांस का सामान और कमल के फूलों से बना खास सिल्क फैब्रिक भी देखने और खरीदने को मिलेगा। यह नया भवन रीगल बिल्डिंग, कनॉट प्लेस में बनाया जा रहा है, जबकि मूल खादी भवन की स्थापना 1955-56 में हुई थी।