Delhi कोचिंग हादसा: CBI ने कोर्ट में सौंपी क्लोजर रिपोर्ट, MCD के 2 अफसरों को क्लीन चिट, 3 दोषी

Delhi: साल 2024 में हुए दिल्ली कोचिंग हादसे के मामले में CBI ने अपनी जांच पूरी कर ली है। एजेंसी ने दिल्ली की अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है, जिसमें कुछ अधिकारियों को राहत मिली है तो कुछ पर गाज गिरी है। इस रिपोर्ट म

Delhi: साल 2024 में हुए दिल्ली कोचिंग हादसे के मामले में CBI ने अपनी जांच पूरी कर ली है। एजेंसी ने दिल्ली की अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की है, जिसमें कुछ अधिकारियों को राहत मिली है तो कुछ पर गाज गिरी है। इस रिपोर्ट में नगर निगम के बड़े अधिकारियों और भवन विभाग की भूमिका को साफ किया गया है।

CBI की जांच में दिल्ली नगर निगम (MCD) के दो वरिष्ठ अधिकारियों को क्लीन चिट दे दी गई है। जांच एजेंसी ने पाया कि बेसमेंट में अवैध लाइब्रेरी चलाने की अनुमति देने में इन अधिकारियों की कोई लापरवाही नहीं थी। इस वजह से उन्हें इस मामले में दोषमुक्त रखा गया है।

दूसरी तरफ, भवन विभाग (Building Department) के तीन अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। CBI ने अपनी रिपोर्ट में इन तीनों अधिकारियों को अपने फर्ज में चूक का दोषी पाया है। अब कोर्ट तय करेगा कि इन अधिकारियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई क्या होगी।