Delhi में जलभराव पर CM रेखा गुप्ता सख्त, अधिकारियों को दिया जीरो टॉलरेंस का निर्देश
Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में मानसून के दौरान होने वाले जलभराव को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को जिला विकास समिति (DDC) की बैठक में उन्होंने साफ कह दिया कि शहर में कहीं भी पानी जमा होने की स्थिति बर्दा
Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में मानसून के दौरान होने वाले जलभराव को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। सोमवार को जिला विकास समिति (DDC) की बैठक में उन्होंने साफ कह दिया कि शहर में कहीं भी पानी जमा होने की स्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वे केवल दफ्तरों में न बैठें, बल्कि खुद फील्ड में उतरकर जमीनी हालात देखें और समस्याओं को दूर करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता को इस बात से कोई मतलब नहीं होता कि कौन सा इलाका किस विभाग के अंडर आता है, उन्हें बस अपनी समस्या का पक्का समाधान चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि पहली बारिश में जिन इलाकों में पानी भरा था, वहां तुरंत पंप लगाए जाएं और नालों की सफाई कर जल निकासी शुरू की जाए। इसके लिए 17 जून 2026 को ‘फ्लड कंट्रोल ऑर्डर-2026’ भी जारी किया गया था, जिसके तहत संवेदनशील जगहों के लिए नोडल अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है। फिलहाल केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम कर रहा है।
बैठक में केवल जलभराव ही नहीं, बल्कि सरकारी स्कूलों की हालत पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने ‘मिशन कायाकल्प’ के जरिए स्कूलों के बुनियादी ढांचे को सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को साफ और सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए और स्कूलों के शौचालयों की खराब हालत किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं होगी। इसके तहत जर्जर शौचालयों की मरम्मत, आरओ प्लांट और साइंस लैब को आधुनिक बनाने का काम चल रहा है।
कांवड़ यात्रा 2026 के इंतजामों को लेकर कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा की अध्यक्षता में 6 सदस्यों की एक विशेष कमेटी बनाई गई है। 1 जुलाई से कांवड़ समितियों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है। प्रशासन का पूरा ध्यान कांवड़ियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर है। वहीं, बाढ़ प्रबंधन के लिए कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा की अगुवाई में सेक्टर कमेटियां भी गठित की गई हैं।
दूसरी ओर, दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि 6 और 7 जुलाई 2026 को सोनिया विहार प्लांट और जीके मेन पाइपलाइन के मेंटेनेंस के कारण दक्षिण दिल्ली समेत कई इलाकों में पानी की सप्लाई पर असर पड़ेगा।