Delhi में सरकारी योजनाओं का लाभ अब घर के पास, CM रेखा गुप्ता ने शुरू किए जन कल्याण शिविर

Delhi: दिल्ली के लोगों के लिए अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘जन कल्याण शिविर’ की शुरुआत की है, ताकि सरकारी सेवाएं सीधे लोगों के घर के पास पहुंच सकें। इन शिविर

Delhi: दिल्ली के लोगों के लिए अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘जन कल्याण शिविर’ की शुरुआत की है, ताकि सरकारी सेवाएं सीधे लोगों के घर के पास पहुंच सकें। इन शिविरों का मकसद शासन को जनता के करीब लाना और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करना है।

ये शिविर 18 जून 2026 से शुरू हुए हैं और 20 जून 2026 तक चलेंगे। शिविरों का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता यह है कि पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिले। ये शिविर केंद्र सरकार के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भी आयोजित किए जा रहे हैं।

राजधानी के सभी जिलों में कुल 42 जन कल्याण शिविर लगाए गए हैं। इनमें से कई शिविर MCD कम्युनिटी सेंटर्स और स्कूलों में आयोजित किए जा रहे हैं। यहाँ सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण, दिल्ली जल बोर्ड, ऊर्जा, परिवहन, शहरी विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और राजस्व जैसे विभागों के अधिकारी मौजूद हैं।

इन शिविरों में मिलने वाली मुख्य सेवाओं की लिस्ट नीचे दी गई है:

सेवा का नाम विवरण
कार्ड सेवाएं राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड, पिंक कार्ड
पेंशन विधवा और दिव्यांग पेंशन रिकॉर्ड अपडेट और रिन्यूअल
पानी और बिजली LPSC स्कीम के जरिए पानी कनेक्शन का नियमितीकरण, PM सूर्य घर योजना की जानकारी
संपत्ति और आवास PM-UDAY स्कीम (अनधिकृत कॉलोनियों के लिए), हाउस टैक्स सेवाएं
वित्तीय सहायता जन धन खाते, PM SVANidhi, MSME और स्टार्टअप इंडिया लोन, PM विश्वकर्मा योजना
महिला एवं बाल कल्याण लखपति बिटिया योजना, PM मातृ वंदना योजना, लाडली योजना, विधवा पुत्री विवाह सहायता
अन्य सेवाएं आधार रजिस्ट्रेशन, राष्ट्रीय वयोश्री योजना, टैलेंट हंट – हौसलों की उड़ान

विशेष रूप से 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों और BPL कार्ड धारकों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधा दी गई है। साथ ही SC/ST कल्याण योजनाओं की जानकारी और सहायता भी इन शिविरों में उपलब्ध कराई जा रही है।