Delhi में 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य, CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया Green Drive Portal

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने राजधानी को हरा-भरा बनाने के लिए एक बड़ी पहल शुरू की है। उन्होंने ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ अभियान के तहत Green Drive Portal लॉन्च किया है। इस डिजिटल पोर्टल का मकसद दिल्ल

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने राजधानी को हरा-भरा बनाने के लिए एक बड़ी पहल शुरू की है। उन्होंने ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ अभियान के तहत Green Drive Portal लॉन्च किया है। इस डिजिटल पोर्टल का मकसद दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में 70 लाख पौधे लगाना है, ताकि शहर की हवा साफ हो सके और हरियाली बढ़े।

यह पोर्टल (greendrive.delhivanmahotsav.in) आम लोगों के लिए बनाया गया है ताकि वे आसानी से पर्यावरण बचाने के काम में जुड़ सकें। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि यह सिर्फ सरकार का प्रोग्राम नहीं है, बल्कि इसे एक जन आंदोलन बनाना है। इस अभियान के जरिए दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों और 13 जिलों को कवर किया जाएगा। पर्यावरण मंत्री Manjinder Singh Sirsa ने बताया कि पोर्टल पर सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए पौधारोपण की जगहें तय कर दी गई हैं।

आम नागरिक इस पोर्टल के जरिए चार मुख्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं:

  • Plantation Slot Booking: लोग अपनी पसंद की जगह और समय चुनकर पौधा लगाने के लिए बुकिंग कर सकते हैं।
  • Vriksh Rath: जिन लोगों, स्कूलों या सोसायटियों के पास जगह है, उन्हें मुफ्त पौधे घर तक पहुँचाए जाएंगे।
  • Nursery Locator: इसकी मदद से लोग अपने पास की सरकारी नर्सरी ढूंढ सकते हैं और वहां से मुफ्त पौधे ले सकते हैं।
  • Green Warrior Registration: दिल्ली के लोग ‘ग्रीन वॉरियर’ के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर सरकार की इस मुहिम में हिस्सा ले सकते हैं।

इस अभियान में पीपल, बरगद, गूलर, नीम, अर्जुन और जामुन जैसे स्थानीय और लंबे समय तक चलने वाले पेड़ लगाए जाएंगे। इससे मिट्टी के संरक्षण और जैव विविधता को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, सरकार दिल्ली में 100 Oxygen Parks विकसित करने और 300 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी में है। वहीं, Ridge Forest Restoration Programme का औपचारिक उद्घाटन जुलाई में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah करेंगे।