Delhi में मॉनसून की तैयारी तेज, CM रेखा गुप्ता ने जारी किया Flood Control Order-2026, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
Delhi: दिल्ली में मॉनसून के दौरान होने वाली जलभराव और बाढ़ जैसी समस्याओं से निपटने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 17 जून 2026 को ‘Flood Control Order-2026’ जारी किया है। उन्होंने साफ
Delhi: दिल्ली में मॉनसून के दौरान होने वाली जलभराव और बाढ़ जैसी समस्याओं से निपटने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 17 जून 2026 को ‘Flood Control Order-2026’ जारी किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि बारिश के समय लोगों को होने वाली दिक्कतों को रोकने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएम रेखा गुप्ता ने अलग-अलग विभागों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि दिल्ली में जिन जगहों पर पानी जमा होने की समस्या रहती है, उन सभी चिह्नित पॉइंट्स के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। इन अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने इलाके में पानी जमा न होने दें और किसी भी आपात स्थिति से निपटें।
दिल्ली सरकार के इस नए आदेश का मकसद मॉनसून सीजन में बाढ़ की संभावित स्थितियों के लिए पहले से तैयार रहना है। मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को अपनी तैयारी मजबूत करने और ग्राउंड लेवल पर काम करने के निर्देश दिए हैं ताकि आम जनता को जलभराव की वजह से परेशानी का सामना न करना पड़े।