Delhi में बच्चा तस्करी गैंग का भंडाफोड़, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अपहृत मासूम बरामद, 8 गिरफ्तार

Delhi: राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक डेढ़ साल के बच्चे को अगवा करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने कड़ी मेहनत के बाद बच्चे को सुरक्षित बचा लिया और इस मामले में 8 लोगों क

Delhi: राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से एक डेढ़ साल के बच्चे को अगवा करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दिल्ली पुलिस की रेलवे यूनिट ने कड़ी मेहनत के बाद बच्चे को सुरक्षित बचा लिया और इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह बच्चा स्टेशन के अजमेरी गेट स्थित वेटिंग हॉल से गायब हुआ था।

घटना 24 मई 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे की है, जब बच्चा अपनी मां के पास सो रहा था और इसी बीच उसे किडनैप कर लिया गया। पुलिस ने इस केस को सुलझाने के लिए 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज देखी। जांच के दौरान दिल्ली के अलावा गाजियाबाद और हरिद्वार जैसे शहरों में छापेमारी की गई, जिसके बाद 19-20 जून को बच्चे को बरामद किया गया। बरामद बच्चे का नाम कार्तिक है, जिसे मेडिकल जांच के बाद ‘मातृ छाया’ संस्था के पास रखा गया है।

रेलवे के DCP आर. भारत रेड्डी ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह था जो कमजोर बच्चों को अपना निशाना बनाता था। इस पूरे ऑपरेशन में ACP राजेश कुमार, संजय भारद्वाज और SHO विश्वनाथ पासवान समेत कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

आरोपी का नाम गिरोह में भूमिका
प्रीति शर्मा, धर्मेंद्र और अकील मुख्य किंगपिन (खरीदार और सप्लायर को जोड़ना)
जिया, विशाल और शिवा बच्चों का अपहरण करना
आरती और पूजा नकली कागजात और गोदनामा बनवाना

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में से छह पुलिस रिमांड पर हैं और कुछ को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर अपने बच्चों का खास ख्याल रखें। अगर कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें।