Delhi में 10 साल की बच्ची से रेप और मर्डर, बिहार का कैब ड्राइवर गिरफ्तार; 45 मिनट तक मौके पर बैठकर किया इंतजार

Delhi: दक्षिण दिल्ली में एक 10 साल की बच्ची के साथ रेप और मर्डर का बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। एक कैब ड्राइवर ने बच्ची को अगवा करने के लिए करीब एक घंटे तक उसका पीछा किया और फिर उसे उठा लिया। पुलिस ने इस मामले में बिह

Delhi: दक्षिण दिल्ली में एक 10 साल की बच्ची के साथ रेप और मर्डर का बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। एक कैब ड्राइवर ने बच्ची को अगवा करने के लिए करीब एक घंटे तक उसका पीछा किया और फिर उसे उठा लिया। पुलिस ने इस मामले में बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले 25-29 वर्षीय बसु कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना सोमवार, 22 जून 2026 की सुबह की है। बच्ची के माता-पिता छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास फुटपाथ पर सो रहे थे। आरोपी बसु कुमार सिंह वहां से गुजरा और बच्ची को देखा। वह करीब 45 मिनट तक अपनी कार में बैठकर इंतजार करता रहा कि कब बच्ची अपनी मां की गोद से अलग होकर सोए। जैसे ही बच्ची थोड़ी दूर हुई, आरोपी ने उसे अगवा कर लिया। पुलिस को सुबह 4:58 बजे इस अपहरण की सूचना मिली थी।

जांच में पता चला है कि आरोपी ने बच्ची को अगवा करने के बाद उसकी चीखें रोकने के लिए कार के शीशे चढ़ा दिए थे। बच्ची के सीने पर बड़े पत्थरों से वार करने के निशान मिले हैं। वारदात के बाद आरोपी गुरुग्राम गया, जहां उसने अपने कपड़े बदले और गाड़ी साफ की। इसके बाद वह एक और सवारी लेकर विकासपुरी गया, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं और POCSO एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया है। DCP दक्षिण दिल्ली अनंत मित्तल ने बताया कि आरोपी की कैब आईडी ब्लॉक कर दी गई है और कंपनी से उसके वेरिफिकेशन की जानकारी मांगी गई है। आरोपी बिहार का रहने वाला है और उस पर वहां पहले से ही हत्या के प्रयास, छेड़छाड़ और दंगे जैसे 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मेडिकल जांच में आरोपी की इम्पोटेंसी टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पुलिस को वारदात वाली जगह और कैब से कुछ बालों के नमूने और खून के धब्बे मिले हैं, जिनकी फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार है। आरोपी ने पूछताछ के दौरान कोई पछतावा नहीं जताया और बार-बार अपने बयान बदले। जब पुलिस उसे क्राइम सीन पर ले जा रही थी, तब भागने की कोशिश करने पर पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी।